फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

फगवाड़ा के सतनामपुरा ओवर ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल चालक चाइना डोर की चपेट में आ गया जिससे उसकी अंगुली पर कट लग गया। उसकी अंगुली तो चोटिल हुई लेकिन गनीमत यह रही कि उसकी गर्दन बच गई। इस बारे में जानकारी देते हुए  न्यू मनसा देवी नगर, फगवाड़ा निवासी महेश कनौजिया ने बताया कि वह जब सतनामपुरा पुल के ऊपर से गुजर रहा था तो अचानक चाईना डोर की चपेट में आ गया । उसने बताया कि यह डोर उसकी गर्दन को काटती, उससे पहले ही उसने अपने हाथ से गर्दन को बचा लिया लेकिन उसकी अंगुली पर कट लगने से खून बहने लगा जो कि उसने नजदीकी डाक्टर के पास जा कर मरहम पट्टी करवाई। उसने प्रशासन से चाईना डोर पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें