पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के 50 बम वाले बयान को लेकर जमकर जुबानी हमला किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पंजाब में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 फटने बाकी है। मुख्यमंत्री मान ने पूछा है कि बाजवा के पास ये इनफार्मेशन कहां से आई है। क्या उनके पाकिस्तान से कनेक्शन हैं, वहां के आतंकवादी सीधा उन्हें फोन करके बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं ।