रविवार को जिले क़े गांव रामगढ़ भुंदड में सड़क का जायजा लेने सड़क निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने पहुंचना था, लेकिन मंत्री उस सड़क पर पहुंचे ही नहीं जहाँ पर सड़क ख़राब थी, मंत्री तो पीछे ही किसी पक्की सड़क को चैक करके चले गए. यह खुलासा गांव रामगढ़ भुंदड क़े पूर्व सरपंच गुरबिंदर सिंह ने किया है. इस खुलासे सबँधी जब मंत्री हरभजन सिंह का पक्ष जानने क़े लिए उनक़े मोबाइल पर फ़ोन किया गया तो फ़ोन उठाने वाले ने कहा कि वो मंत्री क़े कार्यलय से संदीप बोल रहा है, जब संदीप से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मानते हुए कहा कि मंत्री दो तीन किलोमीटर पर पीछे सड़क पर थे. उक्त पक्ष मिलने क़े बाद स्पष्ट मंत्री का चेकिंग दौरा एक योजना क़े तहत था. पूर्व सरपंच गुरबिंदर ने आरोप लगाया कि थाना कोटफत्ता पुलिस उनके घर में दाखिल हुई ओर उनके सीसीटीवी कैमरे का डी वी आर समेत सभी मोबाइल फ़ोन छीनकर ले गई. थाना कोटफत्ता क़े एस एच ओ हरबंस सिंह का कहना था कि जब वो एक शिकायत क़े सबंध में उक्त घर में गए थे तो घर का एक लड़का उनका मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था. वहीं जब उक्त मामले की वीडियो सामने आई तो उसमे नजर आ रहा कि एस एच ओ लड़के से मोबाइल छीन रहा है.