फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में किसान अपनी मक्की (कॉर्न) की फसल बेचने के लिए लाए थे। मक्की धूप में सूखने के लिए रखी हुई थी । रात से हो रही बारिश के चलते मक्की पानी में बह कर सड़कों पर बिखर गई। किसानों का कहना है कि उनकी मक्की की फसल बारिश से खराब हो गई है। वह अपनी मक्की की फसल बेचने के लिए मंडी में लेकर आए थे। सरकार की तरफ से मक्की की फसल खरीदने के खास इंतजाम नहीं होने के चलते उनकी फसल बारिश में खराब हो गई। बारिश इतनी थी कि उनकी फसल पानी में बह कर सड़कों पर बिखर गई । उनकी सरकार से मांग की है कि उनकी फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि आप खुद ही देख रहे हैं की बारिश में उनकी मक्की की फसल सड़कों पर किस तरह बह रही है।