मोगा सिटी साउथ पुलिस ने मोगा के कच्चा घलकलां रोड पर भारतमाला प्रोजेक्ट के पूल के पास से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वरुण कुमार ने कहा कि पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर तीन लोग के पास अवैध हथियार है और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर आरोपी अमनदीप सिंह निवासी मोगा लाल सिंह रोड और दिलदारप्रीत सिंह निवासी बेदी नगर मोगा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर की इटली मेड पिस्तौल, एक मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, इनका तीसरा साथी सुखप्रीत सिंह घारू निवासी जीरा फिरोजपुर फरार हो गया।