फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चिट्टा नहीं मिला तो व्यक्ति ने खुद को लगा दी आग

पंजाब के मोगा में एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। व्यक्ति नशे का आदी है और चिट्टा (ड्रग्स) ने मिलने पर उसने ऐसा कारनामा कर दिया। घटना मोगा शहर के धर्मसिंह नगर की है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सुखदेव सिंह (38) परिवार के साथ झगड़ा कर रहा था। वह पत्नी से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो उसने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और देखते ही देखते खुद को आग लगा दी। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। घर पर मौजूद परिवार के लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग बुझाई और घायल सुखदेव सिंह को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सुखदेव सिंह 80 फीसदी तक झुलस गया है, जिस कारण डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें