फगवाड़ा के बस अड्डे के निकट चल रहे लाटरी स्टाल से बेची गई 175 रुपये की लाटरी टिकट पर 50 हजार रुपये का इनाम निकला है। गांव भोगपुर के राकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी वह लाटरी की टिकट खरीदते रहे हैं लेकिन उनका छोटा इनाम ही निकलता था। लेकिन इस बार जब उन्हें लाटरी विक्रता रूप लाल ने फोन करके बताया कि उनका 50 हजार रुपये का इनाम निकला है तो उनके परिवार में सभी को बहुत खुशी हुई। लाटरी विक्रेता रूप लाल ने बताया कि उनके स्टाल पर बेची गई लाटरी से पहले भी बहुत लोगों के इनाम निकले हैं जिन्हें उसी समय इनाम के पैसे दिए जाते हैं।