फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री, दूषित पानी की शिकायत पर निगम अधिकारी को जारी किया शोकाज नोटिस

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह मंगलवार को सुबह अचानक अबोहर पहुंचे और अनेक मोहल्लों व गलियों में जाकर वाटर सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। कुम्हारा वाला मोहल्ला, अजीमगढ़ सहित अनेक इलाकों के लोगों ने मंत्री महोदय को बताया कि पिछले कई महीनों से नलों में दूषित पानी आ रहा है जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। एक घर में तो मौके पर ही नल से पानी लेकर जांचा गया। इस मौके पर उनके साथ जिला फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम अबोहर, नगर निगम अबोहर के अधिकारी और हल्का इंचार्ज अरुण नारंग भी मौजूद थे। दूषित पानी की सप्लाई पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम के अधिकारी एससी गुप्ता को तुरंत शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश दिए और मौके पर लोगों को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें