फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में कारोबारी की दुकान से लैपटॉप चोरी, देखिए शातिरों ने कैसे दिया अंजाम

कोटकपूरा शहर में माल गोदाम रोड स्थित चीनी व घी के होलसेलर गर्ग ब्रदर्स की होलसेल कारोबारी की दुकान से लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी हो गया। दुकान के मालिक विजय कुमार गर्ग ने बताया कि उनके बेटे बुधवार सुबह दुकान पर आए थे। उन्होंने शटर खोला और लैपटॉप व दस्तावेजों वाले दो बैग काउंटर पर रखकर साफ-सफाई की करने लगे। इसी दौरान पहले से ही ताक में घूम रहे बाइक सवार 2 युवकों में से एक ने मौका देखकर काउंटर से एक बैग उठाया। वह तुरंत अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। चोरी हुए बैग में लैपटॉप के अलावा दुकान की रसीद बुक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी थे। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर थाना सिटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें