फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, हवाई फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़

मोगा जिले के गांव चूडचक्क में सोमवार को 5 किले जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह द्वारा अपनी जमीन में बोई गई गेहूं की फसल की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर के समय दूसरे पक्ष के शमशेर सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब सात हवाई फायर किए। इसके साथ ही मौके पर खड़े ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के दो व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें