फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की जिला कोर कमेटी की बैठक गांव आसिफ वाला में हुई। इसमें बिजली के लग रहे चिप मीटर और किसानों की जमीन लेकर कॉरपोरेट्स घरानों को देने के विरोध में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर किसान नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन कॉरपोरेट्स घरानों को देकर उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। इस संबंधी 11 अगस्त को जिले भर में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा 20 अगस्त को जालंधर में होने वाली रैली में भाग लेने संबंधी विचार विमर्श किया गया।