मोगा की मेहिना पुलिस ने 725 ग्राम हेरोइन, 25 हजार ड्रग मनी के साथ बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मोहिना इंस्पेक्टर हरबिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि खुशबिंदर सिंह निवासी दोसांझ, मोगा अपने मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर गांव कपूरे की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव कपूरे के पास उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी खुशबिंदर सिंह से 725 ग्राम हेरोइन, 25 हजार रुपये व आईफोन 14 प्रो बरामद हुआ है।