किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जालंधर में 20 अगस्त को होने वाली किसानों की महापंचायत की तैयारी मुकम्मल हो गई है। उक्त महापंचायत का मकसद है जमीन बचाओ, गांव बचाओ व पंजाब बचाओ है। पंधेर ने पंजाब के सभी किसानों और लोगों से अपील की है कि इस महापंचायत में वह पहुंचकर हिस्सा लें।