फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: हरसिमरत बादल और जत्थेदार गड़गज्ज ने उठाई आवाज

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में मानसा में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए बठिंडा से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पंजाब परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। धरने के दौरान जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भी पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे की सप्लाई पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जबकि सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि पंजाब के युवाओं को किसी भी कीमत पर नशे के कारण मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चिंता जताई कि नशे की ओवरडोज और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में युवा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक गैरकानूनी गतिविधि है और इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। केवल छापेमारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नशे की सप्लाई रोकने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। धरने में नेताओं ने झोटा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पंजाब में नशे की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें