फगवाड़ा के मोहल्ला गुबिंदपुरा में चोर दि दहाड़े एक घर के अंदर घुस कर लाखों अधिक के सोने व चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गया। पीड़िता मंजीत ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। जब वापस आई तो देखा कि एक युवक उनके घर से बाहर निकल रहा है। जब तक वह घर के नजदीक पहुंची वह भाग गया। जब उन्होंने घर के अंदर आ कर देखा तो तीन जोड़ी सोने की बालियां, दो जोड़ी चांदी की झांजर व एक चांदी का कंगन गायब थे, जिन्हें वह चोर चुरा कर भाग गया। मंजीत ने पुलिस को शिकायत कर दी है तथा उसका सामान वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।