फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में विधायक के नेतृत्व में मावां-धीयां सत्कार योजना के फार्म भरने वाली सखियों का सम्मान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:23 PM IST

फरीदकोट में विधायक फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों के नेतृत्व में राज्य सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना का फॉर्म भरने वाली सखियों के साथ बैठक आयोजित की गई । इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि पिछली सरकारों ने लंबे समय तक पंजाब में शासन किया, लेकिन आम लोगों की बुनियादी जरूरतों और जनहित की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हर वर्ग की भलाई के लिए ऐतिहासिक और जनहितैषी फैसले लिए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी बेअंत कौर सेखों और पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंदर कौर ने कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत ताकत हैं। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें