फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश में अग्रवाल स्ट्रीट पर हादसा, गड्ढे में गिरी बाइक; दो युवक सुरक्षित निकाले गए

भारी बारिश के बाद सोमवार शाम को अग्रवाल स्ट्रीट पर एक बाइक गड्ढे में गिर गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गड्ढे में समा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रिय होकर बाइक और दोनों युवकों को बाहर निकाला।घटना सोमवार शाम की है। भारी बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे में बाइक फंस गई और उस पर सवार दोनों व्यक्ति नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाइक को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक घबराहट और हल्की चोट के शिकार हुए हैं। घटना के समय मौसम खराब होने और सड़क पर पानी भरे होने के कारण दृश्यता कम थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए थे, जिनकी मरम्मत नहीं हुई थी।पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें