तरनतारन में बाइक सवार दो बदमाशों ने करियाना दुकानदार दलजीत सिंह (47) की छाती में सीधे फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के समय पूरा परिवार अमृतसर में एक शादी में गया था। उस समय दुकान पर उनके साथ उनका बेटा मौजूद था। बदमाश दोपहर के समय दुकान पर लूट के इरादे से आए। दुकान में घुसते ही व्यापारी के साथ उनकी हाथापाई हो गई। इसके बाद एक ने उनके ऊपर सीधा फायर कर दिया, गोली लगते वे नीचे गिर गए। उन्हें एक के बाद एक 3 गोलियां मारी गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तरनतारन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।