फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के डीएसपी ने कहा कि सरपंच हरमेश सिंह के साथ जो झगड़ा हुआ है उसकी तफ्तीश पुलिस ने की तो पता चला कि सरपंच के रिश्तेदार के घर से जागो निकालनी थी। दूसरे पक्ष की पानी की टंकी फटी हुई थी जिस कारण पानी सारा सड़क पर आ गया। सरपंच ने सोचा कि इन्होंने जानबूझकर किया है ।सरपंच ने उन पर हमला बोल दिया है। दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं कुछ मुक्तसर में दाखिल है। डीएसपी ने कहा कि सरपंच ने उन्हें कभी भी नशा तस्करी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।उसने अपने बयान बदले हैं जबकि उसने खुद कहा है कि पानी को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।