फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में दूधाधारी मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई थी । पांच सितंबर को गणपति बप्पा मोरिया की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। मंदिर के पुजारी ने इलाका निवासियों से अपील करते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मंदिर में पहुंचे । सभी संगत इकट्ठे होकर ढोल और लंगड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरया की मूर्ति को नहर में विसर्जित करने चलेंगे। पुजारी ने बताया कि मूर्ति की स्थापना करने के बाद रोजाना रात को 8 से 11:00 बजे तक गणपति बप्पा मोरिया का गुणगान किया जाता रहा है।