फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में एक व्यक्ति की पांच रुपये की लॉटरी खरीदने पर सवा दो लाख रुपये का इनाम निकला है। इस मौके पर केवल लॉटरी वाले ने बताया कि वह पिछले कई साल से लॉटरी बेचने का काम कर रहे हैं। उनकी दुकान से लॉटरी खरीदने वाले बहुत से लोग लखपति बने हैं, लेकिन अभी कोई करोड़पति नहीं बना है । ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही लोग करोड़पति बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान से गांव मोहनके उताड़ के एक व्यक्ति ने पांच रुपये की टिकट खरीदी थी। उसका सवा दो लाख रुपये का इनाम निकला है। इनाम निकलने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को रकम देते हुए उसका मुंह मीठा करवाया है।