पंजाब सरकार ने 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत प्रदेश की करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। पठानकोट के ब्लॉक धारकलां स्थित व्हाइट हाउस अस्पताल के मैदान में करवाए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। कईयों के बैंक खातों में तो यह सम्मान राशि पहुंच भी गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाली एससी महिलाओं को 4500 रुपये और जनरल महिलाओं को तीन हजार रुपये तीन माह के मिलेंगे।