फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, एसडीएम ने लिया जायजा

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां फगवाड़ा के स्कूल आफ एमिनेंस में पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। इस समारोह में फगवाड़ा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। जैन मॉडल स्कूल, रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी पुत्री पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कियां भी कोरियोग्राफी में भाग ले रही हैं। इस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह है तथा कड़कड़ाती ठंड के बावजूद विद्यार्थी पूरी तन्मयता से रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। आज स्थानीय एसडीएम जश्नजीत सिंह ने मौके पर पहुँचकर फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें