पंजाब के फिरोजपुर के जीरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक सवार दंपती दो बच्चों के साथ नहर में गिर गए। नहर में गिरने से दोनों मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि पति और पत्नी किसी तरह पानी से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना जीरा के गांव वरपाला के नजदीक हुई है। नहर के पानी में दंपती का चार साल बेटा और दो वर्षीय बेटी तेज बहाव में बह गए, जबकि दंपती तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम जीरा गुरमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं।