फिरोजपुर छावनी में फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने एक हलवाई की दुकान पर दबिश देकर मिठाइयों की जांच की। इस दौरान विभाग की टीम ने कैमिकल से तैयार की गई मिठाइयां बरामद कीं। जांच में मिठाइयों में घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ कैमिकल रंगों के इस्तेमाल की बात सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की मिठाइयां लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। विभाग ने मौके से मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंगों व सामग्री का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी।