फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों को नाव की जरूरत है लेकिन वह लोग नाव ना होने पर वाहनों की ट्यूब पर बैठकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं। भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी बस्ती कुतुबद्दीन व अन्य बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उनका कहना है कि ऐसे कई बाढ़ प्रभावित गांव हैं जहां पर सरकार और जिला प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंच रही है। यहां के लोगों को नाव की जरूरत है वह लोगों को नाव मुहैया करा रहे हैं ताकि जो लोग पानी के बीच में फंसे वे नाव में बैठकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच सके।