बरनाला जिले में बढ़ रही लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम कसते हुए बरनाला पुलिस ने एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरनाला के एसएसपी ने बताया कि जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्रिमिनल्स नीति के तहत पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया है।