फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के जीरा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोली

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव जोगैवाला में कबड्डी खिलाड़ी निरवेल सिंह को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली निरवेल की जांघ पर लगी। उसे जख्मी हालत में जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कबड्डी खिलाड़ी का हाल-चाल पूछने आए आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। निरवेल विदेश में भी कबड्डी खेल कर आया है। पंजाब का नाम रोशन किया है। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि ये चुनाव से संबंधित घटना नहीं है , पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें