फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक जख्मी

फिरोजपुर के गांव खुंदड़ हिठाड़ में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने एक छोटे किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उक्त किसान गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे ममदोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाज़ुक हालत देख फिरोजपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन सुखचैन सिंह ने बताया कि गांव में पंचायती जमीन पर लगे ट्यूबवेल (बोर) को लेकर विवाद था। उसे शनिवार रात मोबाइल पर काल आई। जब उसने उठाया तो एक व्यक्ति बोला मैं जोनी फाइनेंसर बोल रहा हूं। आरोपी ने कहा मैंने चार मर्डर किए हैं, पांचवां तेरा मर्डर करना है। रविवार सुबह दस बजे आरोपी फार्च्यूनर गाड़ी पर आएं, जिनकी गिनती तीन थीं। उसे पहले पीटना शुरू कर दिया। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसके एक गोली हाथ पर लगी है। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। गांव के ग्रामीण इक्ट्ठे होते देख आरोपी अपने हथियार और गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी में से लगभग सौ कारतूस व एक बंदूक मिली है। सुखचैन ने बताया कि पंचायती जमीन पर ट्यूबवेल लगा है। वहीं पर आरोपी की जमीन है। पंचायत ने निशानदेही करवाई तो ट्यूबवेल उसकी जमीन पर आ गया। इसी बात पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें