फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा के गांव जीदा में फैक्टरी के गोदाम में लगी आग

बठिंडा की गोनियाना मंडी के साथ लगते गांव जीदा में स्थित स्पोर्टकिंग की फैक्टरी के एक गोदाम में आग लग गई है। जीएम राजपाल ने बताया कि फैक्टरी के सभी कर्मचारी जब वहां से चले गए थे, उसके बाद लगभग 6:30 बजे फोन आया था कि फैक्टरी के गोदाम नंबर आठ में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही फैक्टरी की अपनी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बठिंडा के एनएफएल से बाजाखाना से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।फिलहाल नुकसान के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह आग पूरी तरह बुझने के बाद ही पता चल पाएगा। जब कॉटन में आग लगती है तो उसके बाद बचा हुआ माल भी किसी काम का नहीं रहता। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी, क्योंकि इस समय पूरा ध्यान आग बुझाने पर केंद्रित है। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें