फिरोजपुर के गांव जमीतपुर चेरू की होनहार खिलाड़ी रशमीन कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। रशमीन कौर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं और उसने जापान में आयोजित महिला अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रशमीन की आयु पंद्रह साल है जबकि वह अंडर-18 के खिलाड़ियों के साथ खेली है। रशमीन ने कहा कि मौजूदा समय में वह बठिंडा हाकी एकेडमी में खेल रही है। शुरुआत में उसने स्कूल में हाकी खेलना शुरू किया था। कई मैच जीतने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। जापान में प्रतियोगिता खेलने से पूर्व आस्ट्रेलिया की टीम के साथ चार प्रेक्टिस मैच खेले थे। जापान में ये पहला कप हुआ था। जिसमें कांस्य पदक जीता है। पिता ने कहा कि रशमीन को फेफड़ों की बीमारी थी। डाक्टर ने कहा कि इसे खेलों में डाल दो, शायद ये ठीक हो जाए। तब इसे हाकी खेलना शुरू किया। हाकी बहुत अच्छा खेलने लगी। कोच के कहने पर रशमीन को बठिंडा हाकी एकेडमी में डाल दिया। अब उसकी बेटी जापान खेल कर लौटी है उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। पिता ने कहा कि खेलते खेलते रशमीन की बीमारी भी ठीक हो गई। बेटी जापान से कांस्य पदक जीतकर लाई है।