फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 798 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह लोग हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम मंगवाते हैं। उक्त आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इनके नेटवर्क को खंगाल जाएगा। पुलिस को उक्त आरोपियों से हेरोइन की और खेप मिलने की उम्मीद है।