फिरोजपुर के डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने 10 किलो हेरोइन जो पाकिस्तान से आई थी उसके साथ एक आरोपी को काबू किया है। ये सारा मामला किसी जेल से ऑपरेट हो रहा था। पुलिस तहकीकात करने में जुटी है। आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने 2 किलो आइस ड्रग के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से एक विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये आइस ड्रग अमृतसर से लेकर आए थे।