फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल ने नसराला रेलवे स्टेशन पर तैयार किया ऑटोमोबाइल हैंडलिंग टर्मिनल

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Jul 2025 04:49 PM IST

फिरोजपुर मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट एवं मुख्यालय कार्यालय के सहयोग से नसराला रेलवे स्टेशन पर एक ऑटोमोबाइल हैंडलिंग टर्मिनल विकसित किया गया है। इस परियोजना के लिए इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड द्वारा लगभग 4.87 करोड़ की राशि जमा की गई थी। इस टर्मिनल का उपयोग कॉमन यूजर सुविधा के अंतर्गत होगी। विकसित की गई सुविधाएं रेलवे की संपत्ति रहेंगी। शेड का संचालन रेल कर्मियों एवं अन्य अधिकृत ग्राहकों की आपसी सहमति से की जाएगी। शेड में संग्रहीत ट्रैक्टरों का परिवहन केवल रेलवे के माध्यम से ही किया जाएगा। विकसित सुविधाओं के अंतर्गत पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार, पोर्टेबल कार्यालय एवं सुरक्षा केबिन, पक्की सतहें, मेटल शीट की चारदीवारी, विद्युत कार्य आदि किए गए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें