फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर सीआईए स्टाफ ने सवा लाख नशीली गोलियों के साथ आरोपी पकड़ा

फिरोजपुर सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर एक आरोपी को काबू किया है। तलाशी दौरान एक लाख 26 हजार 800 पाबंदीशुदा गोलियां बरामद हुई है। पुलिस ने वीरवार उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि आरोपी नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। ये गोलियां सरकार की तरफ से पाबंदीशुदा है। आरोपी भारी संख्या में उक्त गोलियां लाकर अलग-अलग गांव में सप्लाई करता है। पुलिस ने रखड़ी रोड सब्जी मंडी के पास नाकाबंदी कर आ रही क्रेटा गाड़ी को रोका और तलाशी ली गई। गाड़ी में से एक लाख 26 हजार 800 नशीली गोलियां बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपों के पहचान कुणाल कुमार पुत्र रमन कपूर वासी कृष्ण नगरी फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें