फिरोजपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक में दिखाया गया कि एक नौजवान नशे की लत में लगकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है। उसके मां-बाप उसके पास बैठकर रो रहे हैं। नाटक के जरिये यह भी बताया गया कि नशे की लत से दूर रहना है। नशे को समाज से दूर करना है। इस नाटक के जरिये बच्चों को संदेश दिया गया है कि अपने गांव में आसपास कोई भी व्यक्ति नशा करता है तो उसे नशा करने से मना किया जाए। जो नशा बेचता है उसकी शिकायत स्कूल टीचर या संबंधित थाना में की जाए, ताकि नशे पर नकेल कसी जा सके।