फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में वार्षिक महोत्सव: सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में झूमे भक्त

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:08 PM IST

फगवाड़ा के विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौक में जारी 19 दिवसीय वार्षिक महोत्सव में 10वें संध्या संकीर्तन में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारें लगा पूरी फिजां को बाबा जी की भक्ति में रंग दिया। मंदिर में सन्नी जलोटा उनकी धर्मपत्नी टीना जलोटा व जलोटा परिवार द्वारा 10वीं भजन संध्या करवाई गई। संध्या संकीर्तन में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान ने बाबा जी के पवित्र दरबार में पहुंच पूजा अर्चना की। तदोपरान्त जलोटा परिवार के सदस्यों को मंदिर कमेटी की ओर से सिरोपा, बाबा जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौंक से बालकृष्ण वधवा, अशोक वधवा, राजू जलोटा, राजीव जलोटा, संजीव जलोटा (बब्बा), मधुभूषण कालिया, बब्बू चोपड़ा, राजेश कालिया, अंजुम धीर, राकेश शर्मा सहित इंद्रजीत करवल, अशोक जलोटा, गुरदीप सिंह कंग सहित फगवाड़ा के राजनीतिक, धार्मिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गण्यमान्य व मंदिर कमेटी श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौक के पदाधिकारी, सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें