फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 05:52 PM IST

मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में सोमवार रात से कार्यक्रम आरंभ हुए। कार्यक्रम की शुरुआत चार्टड अकाउंटेंट मुकेश गेरा एवं पूजा गेरा और समूह गेरा परिवार की तरफ से मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन करके हुई, जिसके उपरांत भजन संध्या आरंभ की गई। इस मौके पर वरुण मदान जालंधर वालों ने भगवान भोलानाथ जी के भजन गाकर भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। कमेटी सदस्यों द्वारा मुकेश गेरा एवं गेरा परिवार, वरुण मदान तथा कुलवंत पब्बी को सम्मानित किया गया। भजन संध्या उपरांत भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर अश्वनी सुधीर, मधुभूषण कलिया, प्रमोद जलोटा, लक्ष्मीकांत प्रभाकर, राजेश शर्मा, इंदर करवल, रोहित गुप्ता, बॉबी अरोड़ा, गौरव चोपड़ा, अमित कपूर, मनु बांगा, कुलवंत पब्बी, राम खंडूजा, अनुज मदान, हैप्पी, लव भनोट, मानव कौड़ा, दविंदर डीके, शमा दुग्गल, ममता सुधीर, राजू मल्होत्रा, धर्मेंद्र सोनी, राकेश गेरा, बुआ वीणा गेरा, दाविशी गेरा, जानवी गेरा आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें