फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के प्राचीन शिव मंदिर टोपेवाला में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

फगवाड़ा के प्राचीन शिव मंदिर टोपेवाला हदियाबाद में मूर्ति स्थापना के संबंध में शनिवार शाम को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे बाजार में शोभा यात्रा निकाली गयी जो मंदिर परिसर से शुरू हो कर सारे बाजारों की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाच गा कर विभिन्न देवी-देवताओं का गुणगान किया। शोभायात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर पंडित संदीप भारद्वाज ने बताया कि 13 फरवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, 15 फरवरी को शिव रात्री के उपलक्ष्य में पूजन, 22 फरवरी को भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें