घर से खेलने जा रही एक 9 वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे 8 कुत्तों ने हमला कर दिया। डर के कारण बच्ची भागने लगी लेकिन कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। घायल बच्ची को बाद में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी टांग पर कुत्तों के नोचने से चोट आई है। घटना फाजिल्का के विजय कॉलोनी की है।