फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट पुलिस की अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी सहित अन्य वाहन बरामद

मोगा जिले की धर्मकोट पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने थाना धर्मकोट क्षेत्र के गांव आदरमान से एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और तीन ट्रेलियां बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक जिला माइनिंग अधिकारी प्रबीन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव आदरमान में अवैध माइनिंग का कार्य चल रहा है। इस संबंध में माइनिंग अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस और माइनिंग अधिकारी बताए गए स्थान पर छापेमारी की। हालांकि, मौके पर मौजूद सभी आरोपी फरार होने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और तीन ट्रालियां जब्त की हैं। इस मामले में थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 की धारा 21 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें