फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस बाप ने बेटी को हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका था, 68 दिन बाद उसकी रिहाई के लिए सामने आई

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 01:59 PM IST

बेटी के चाल चलन ठीक नहीं होने के चलते चुनरी से हाथ बांधकर नहर में फेंकने वाले पिता को जेल से बाहर निकलवाने के लिए मौत के मुंह से निकल कर आई है। लगभग 68 दिन पूर्व बाप-मां ने हाथ बांधकर नहर में बड़ी बेटी को फेंक दिया था। यही नहीं पुलिस ने भी खानापूर्ति कर पिता पर हत्या का परचा दर्ज कर जेल भेज दिया था। ये मामला पुलिस की तफ्तीश पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। बता दें कि पीड़िता ने सीधा पुलिस से संपर्क करने की बजाए एक पत्रकार का सहारा लिया। पीड़िता प्रीत कौर (17) ने सोशल मीडिया के माध्यम बताया कि उसके माता-पिता ने जो किया वो गलत था। उसका पिता सुरजीत सिंह वासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी नहर में धक्का देकर मरा समझकर चला गया। पीड़िता ने बताया कि नहर में पानी का बहाव बहुत तेज था। एक बार पानी के नीचे चली गई। अचानक चुनरी से बंधे हाथ खुल गए। वह पानी के ऊपर आ गई और उसका शरीर नहर के किसी लोहे के सरिए से टकराया। उसने सरिया पकड़ लिया। अंधेरा घना था। डर लग रहा था। किसी तरह हिम्मत करके नहर के किनारे लगी घास को पकड़कर बाहर निकली। तबीयत खराब थी। अंधेरे में वह चलती गई और रास्ते में दो लड़के और एक महिला मिली। तब पता चला कि वह बजीदपुर की तरह जा रही थी। उसे उन लोगो ने लिफ्ट दी। पीड़िता ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि 68 दिनों तक किसके पास पनाह ली। उसने बताया कि पेट में पानी चले जाने के कारण बीमार थी और इलाज चल रहा था। अब वह अपनी छोटी तीन बहनों की परवाह करते हुए उसकी हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता की रिहाई वास्ते दुनिया के सामने आई है। उसने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। क्योंकि उसे अपने किसी रिश्तेदार पर भरोसा नहीं है। उसने कहा मां ने ही पिता से कहा था कि इसे नहर में धक्का दे दें। जितना पिता कसूरवार है उतनी उसकी मां भी है। अब वह जीना चाहती है। उल्लेखनीय है कि तीस सितंबर की रात पौने नौ बजे के करीब पिता सुरजीत और मां ने प्रीत कौर के हाथ बांध कर गांव खलील वाला से गुजरती नहर में धक्का दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। उधर, एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि पीड़िता ने उनके साथ सीधा संपर्क नहीं किया है। वीडियो के माध्यम उन्हें पता चला है। इस मामले की जांच की जा रही है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें