मोगा पुलिस को नशों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मोगा सीआईए स्टाफ ने 2,50,000 प्रेगाबेलिन कैप्सूल और 400 ट्रामाडोल गोलियां बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी (हेड क्वार्टर) संदीप सिंह मंड ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि जसकरन सिंह, निवासी 7 न्यू टाउन मोगा, लंबे समय से नशीली गोलियां बेचने का धंधा कर रहा है। उसने कृष्णा नगर, गली नंबर 7, मोगा में किराये पर कमरा ले रखा है और वहीं से नशीली दवाओं की सप्लाई करता है। आज भी बैठ कर सप्लाई कर रहे सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर छापा मारा और आरोपी जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 400 ट्रामाडोल गोलियां तथा 2,50,000 प्रतिबंधित प्रेगाबेलिन कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।