फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भय के साये में जी रहा दलित समाज : किशोर मकवाना

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले दलित व्यक्ति गुलजार सिंह के सुसाइड मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को तूरबंजारा में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है बल्कि पंजाब भर में अनुसूचित जाति समाज को खौफ के साये में जीने को मजबूर कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन का भारी दबाव है, जिससे एससी समाज के बच्चे पढ़ाई छोड़कर नशे के दलदल में धकेले जा रहे हैं। चेयरमैन मकवाना ने कहा कि गुलजार सिंह लगातार अपने इलाके में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इसी वजह से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और प्रताड़ित किया जा रहा था। आखिरकार तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। वह अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सहारा थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दबाव बनाकर बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाज के जबरन अंतिम संस्कार करा दिया गया है, वह निंदनीय है । श्मशान घाट तक परिवार के किसी भी सदस्य को फटकने नहीं दिया गया।दबाव बनाकर अंतिम संस्कार की आधी अधूरी रस्में निभाई गई हैं । उन्होंने कहा कि गुलजार की मौत के बाद भी परिजनों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है और पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। चेयरमैन किशोर मकवाना ने स्पष्ट किया कि आयोग इस मामले में कतई ढिलाई नहीं बरतेगा। मामले में संलिप्त जो आरोपी विदेश भाग गया है, उसे कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई तुरंत शुरू कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा देनी चाहिए और केंद्र सरकार के नियमों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द दिलाई जाएगी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें