फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई इनोवा की आरसी न बनने से परेशान ग्राहक का अनोखा विरोध, बैल से खिंचवाई नई इनोवा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 05:58 PM IST

मोगा जिले के रहने वाला एक व्यक्ति ने नई इनोवा की आरसी न बनने से परेशान होकर अनोखा पदर्शन की हे बैल से खिंचवाई नई इनोव। दविंदरपाल सिंह ने अपनी नई इनोवा गाड़ी पर चारा लादकर आईजीएम टोयोटा कंपनी कंपनी के आगे बल से गाड़ी को खिंचवाकर पूरे जीटी रोड से लेकर मोगा शहर में प्रदर्शन किया दविंदरपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने करीब पांच महीने पहले इनोवा गाड़ी की बुकिंग 31 लाख 30 हजार रुपये में करवाई थी। इसके कुछ दिन बाद एजेंसी की ओर से गाड़ी की कीमत बढ़ाए जाने की बात कही गई, जिसके चलते उन्होंने करीब 54 हजार रुपये अतिरिक्त भी जमा करवाए। इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि जब वह आरसी बनवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने बिलिंग राशि और आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर होने की बात कही। उन्हें बताया गया कि जब तक बिलिंग सही नहीं होगी, तब तक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकती। दविंदरपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि मोगा में संबंधित एजेंसी की बिलिंग व्यवस्था न होने के कारण बिलिंग लुधियाना से की जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दविंदरपाल सिंह ने बताया कि कथित तौर पर एजेंसी के एक कर्मचारी ने उन्हें यह कह दिया कि अब गाड़ी पर चारा ही ढो लो। इसी बात से आहत होकर उन्होंने नई इनोवा पर चारा लादकर सड़क पर अपना विरोध जताया। उन्होंने कंपनी और एजेंसी से जल्द उनकी गाड़ी की बिलिंग संबंधी समस्या दूर कर आरसी बनवाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें