एक सप्ताह पहले साहिबजादा कपूरथला के फतेह सिंह नगर में हवाई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आप वरिष्ठ नेता के पिता की शिकायत व घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथाकथित पत्रकार और तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों को नामजद किया है। जबकि 10-15 अज्ञात को आरोपी बनाते हुए क्रास एफआईआर दर्ज की है। हालांकि घटना वाले दिन जोगिंदर सिंह की शिकायत पर आप नेता के भाई पर एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।