फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में दाना मंडी से अवशेष की धनराशि न देकर ठेकेदारों ने मजदूरो से की ठगी

Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 12:21 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में मजदूर अपनी शिकायत लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिलें। मार्केट कमेटी की चेयरमैन सुशील बट्टी ने कहा कि मजदूरों के साथ ठगी हुई है। ये मामला उनके ध्यान में है। इस संबंधी उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को अवगत कराया है, लेकिन सचिव की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मजदूरों का कहना है कि लगभग तीन सौ मजदूरों के साथ ठेकेदारों ने ठगी मारी है। उनका चार सीजनों का लगभग एक करोड़ रुपये बनता है। एक मजदूर के तकरीबन तीस हजार से पैंतीस हजार रुपये बनते हैं। उधर, मार्केट कमेटी के सचिव का कहना है कि उन्हें पदभार संभाले करीब चार माह हुए हैं। एसडीएम की तरफ से उन्हें एक पत्र मिला है, मामले की जांच वास्ते एक जांच कमेटी गठित की जाएगी। मजदूरों को उनका पैसा दिलवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें