फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल में संविधान दिवस मनाया

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अगुवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन मंडल के फिरोजपुर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर सिटी आदि रेलवे स्टेशनों पर किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर स्टेशनों तथा कार्यालयों में संवैधानिक मूल्यों के बारे में रेलयात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव, मंडल कार्मिक अधिकारी विजेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारीगण सहित मंडल कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें