फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अचानक जली सीएनजी कार, बाल-बाल बचा परिवार

मोगा–बरनाला रोड पर गांव बधनी कलां के पास एक सीएनजी बीट कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गांव पत्तों हीरा सिंह निवासी हरदीप सिंह अपने परिवार सहित बधनी जा रहे थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। गांव बधनी कलां के पास पहुंचते ही अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए हरदीप सिंह ने तुरंत गाड़ी रोक कर परिवार को बाहर निकाला और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से धू-धू कर जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें