पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम मान दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वह पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री के साथ साझा करेंगे। केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग करेंगे।